युद्धविराम के बाद इजराइल ने गाजा में किया बड़ा हवाई हमला, 200 से अधिक की मौत

डिजिटल डेस्क: युद्धविराम के बाद इजराइल ने गाजा में बड़ा हवाई हमला, 200 से अधिक की मौत। युद्धविराम के बाद मंगलवार की सुबह अचानक इजराइल ने गाजा में बड़ा हवाई हमला। इससे इजराइल ने गाजा में अचानक से तबाही मचा दी है।

इस बड़े हवाई हमले में  समाचार लिखे जाने तक 200 से अधिक की मौत होने की पुष्टि की गई है। पिछले 15 महीने चली जंग में महीने भर की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल के हमले शुरू हो गए हैं। मंगलवार को इजराइल सेना ने अचानक गाजा में हवाई हमलों की सीरीज लांच की हैं।

30 मिनट में 25 से ज्यादा हवाई हमले हुए…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इजराइल के गाजा पर तबाही मचाने के अंदाज में अचानक हुए हवाई हमले का मंजर काफी भयावह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज आधे घंटे में इजराइल सेना ने 35 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं।

साथ ही बताया कि बचाव कर्मियों और एंबुलेंस को लोगों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इजराइल ने इस हवाई हमले की वजह हमास द्वारा लगातार बंधकों की रिहाई से इनकार को बताया। इजराइल ने हमास आतंकियों पर हवाई हमलों को अंजाम देने की बात कही।

वहीं इजराइल के हमले के बाद गाजा पट्टी में स्कूल बंद कर दिए गए। हमास ने इजराइल पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। हमास ने बयान जारी कर कहा कि नेतन्याहू और उनकी कट्टरपंथी सरकार ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है, जिससे बंधकों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजराइल द्वारा आज सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं। युद्धविराम के बाद गाजा में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। इसमें इतने लोगों की मौत हुई है।

बुरेजी इलाके में शरणार्थी कैंपों पर हुए इजराइली हमले

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इजराइल ने बुरेजी इलाके में शरणार्थी कैंपों पर हमले किए। विस्थापित फलस्तीनियों ने एक स्कूल में शरण ली हुई थी, उस स्कूल को भी निशाना बनाया गया। हमले से पहले इजराइल ने गाजा में खाने, दवाई, ईंधन आदि की सप्लाई भी रोक दी है, जिससे गाजा में भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं।

ये हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब इजराइल औऱ हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर बात हो रही हैं। हालांकि दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। हमास के पास अभी भी 24 जीवित बंधक हैं और अनुमान है कि 35 अन्य बंधक मारे जा चुके हैं।

हमास ने एक बयान में इजराइल की ओर से किए गए हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों ने बंधकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लगभग 24 इजराइल नागरिकों के भविष्य के बारे में इजराइल के हमलों के कारण संशय की स्थिति पैदा हो गई है जिनके बारे में माना जाता है कि वे अब भी जीवित हैं।

वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इजराइल हमास के उग्रवादियों, इसके नेताओं और बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहा है तथा हवाई हमलों से परे अभियान को और बढ़ाने की योजना बना रहा है।

स्थानीय पत्रकार ने बताया, ‘हम सो रहे थे और अचानक बड़े विस्फोटों की आवाज़ सुनकर जाग गए। देर रात और तड़के के बीच का समय होने की वजह से यह बता पाना बहुत मुश्किल है कि हमले किस-किस जगह हुए हैं’।

इजराइल का गाजा में बड़ा हवाई हमला
इजराइल का गाजा में बड़ा हवाई हमला

इजराइल ने गाजा के अलावा सीरिया और लेबनान पर किया हमला

इजराइल ने गाजा के साथ ही लेबनान और सीरिया में भी हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। सीरिया में दारा इलाके में रिहायशी क्षेत्र में हवाई हमले किए गए। लेबनान में भी इजराइल ने दो हिजबुल्ला आतंकियों को मारने का दावा किया है।

फलस्तीनी अधिकारियों ने हमले में कम से कम 200 लोगों की मौत की जानकारी दी है। कहा जा रहा है जनवरी में युद्धविराम के प्रभावी होने के बाद से यह गाजा में अब तक का सबसे भीषणतम हमला है।

वहीं दूसरी ओर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होने के कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, इजराइल अब सैन्य ताकत बढ़ाकर हमास के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

इजराइल सेना ने अपने बयान में कहा IDF और शिन बेट गाजा में हमास आतंकवादी संगठन के आतंकवादी ठिकानों पर व्यापक रूप से हमले कर रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि हमास की ओर से संघर्ष विराम को बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया के स्थानीय रिपोर्टर ने बताया कि –‘जिस केंद्रीय क्षेत्र में हम हैं, वहां के आसमान में कई ड्रोन और लड़ाकू विमानों बहुत कम ऊंचाई पर मंडराते हुए देखा गया है, जिससे फ़िलिस्तीनियों में भारी डर का माहौल बन गया है। क्योंकि वह युद्धविराम वार्ता के परिणामों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे’। 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel