Advertisment

सहनी से मुलाकात कर दीपंकर ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में ये कैसा सुशासन

दरभंगा : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की देर रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। वहीं बुधवार को भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, एमएलसी शशि यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा सहित पार्टी के कई नेताओ ने मुकेश सहनी के पैतृक आवास पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संपत परिवार से मुलाकात कर एकजुटता जाहिर किया।

वहीं भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले चुनाव के दौर से ही बिहार में अपराधी के घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। इस तरह की घटना से बिहार के लोग असुरक्षित हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पिताजी घर में अकेले सोए हुए थे। उस स्थिति में अगर उनकी हत्या कर दी जाती है तो इसका मतलब साफ है कि बिहार में अपराधियो का मनोबल काफी बढ़ गया है। शासन और प्रशासन का भय अपराधियो के अंदर से बिल्कुल खत्म हो गया है।

उन्होंने बिहार के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि बिहार में लोग सुरक्षित हैं। बिहार में सुशासन की सरकार है। देर रात भी लोग कही आ और जा सकते है। नीतीश कुमार के इस दावे के बीच इस प्रकार की स्थिति नहीं होनी चाहिए थी। इस प्रकार की घटना पर जल्द से जल्द बंद होनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा की गारंटी सरकार जल्द से जल्द करें। वहीं उन्होंने कहा कि पता चला है कि इस मामले में एसआईटी टीम का गठन हुआ है। उम्मीद करेंगे कि जल्द से जल्द दोषियों को सजा मिले। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

यह भी पढ़े : सहनी से घर पर पप्पू ने की मुलाकात, कहा- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हो सर्वदलीय बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...