रांची सदर अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद बच्चा एचआईवी पॉजीटिव, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

रांची सदर अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद थैलेसीमिया पीड़ित बच्चा एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से इलाज और सुविधाओं पर जवाब मांगा।


रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने उस मामले को गंभीरता से लिया है जिसमें रांची सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित 10 वर्षीय बच्चे को खून चढ़ाने के बाद एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। इस पर चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार, स्वास्थ्य सचिव और रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन से जवाब मांगा है।

रांची सदर अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद बच्चा एचआईवी पॉजीटिव, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
रांची सदर अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद बच्चा एचआईवी पॉजीटिव, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

 Key Highlights

  • सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमण

  • परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

  • हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव और सिविल सर्जन से मांगा जवाब

  • थैलेसीमिया मरीजों के इलाज और सुविधाओं की कमी पर अदालत ने जताई चिंता

  • सरकार को हेमेटोलॉजिस्ट नियुक्ति और खून चढ़ाने की व्यवस्था पर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश


दरअसल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर बच्चे के पिता ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। अदालत ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अमर्त्य चौबे ने बताया कि राज्य में थैलेसीमिया रोगियों के इलाज की स्थिति बेहद खराब है। रांची सदर अस्पताल में केवल एक हेमेटोलॉजिस्ट नियुक्त है, जबकि अन्य जिलों में न डॉक्टर हैं और न ही पर्याप्त संसाधन। अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि खून चढ़ाने की व्यवस्था, उपचार सुविधा और हेमेटोलॉजिस्ट की नियुक्ति पर विस्तृत रिपोर्ट अगली सुनवाई तक दाखिल की जाए।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img