IRB जवान को श्रद्धांजलि देकर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, एसपी बोले – दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

Bokaro: जिले में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए IRB जवान को आज बोकारो सेक्टर-12 पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन, समाजसेवी और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गई। पारंपरिक तरीके से जवान को सलामी दी गई और पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई।

IRB जवान  की हत्या – दोषियों को मिलेगी सख्त सजा-एसपीः

श्रद्धांजलि सभा में एसपी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनका पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

विवाद सुलझाने की कोशिश में मारी गोलीः

जानकारी के अनुसार IRB जवान छठ पर्व की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। उसी दौरान दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश में अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और साथियों ने फुल-माला चढ़ाकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img