Giridih : गिरिडीह शहर के मेन रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक शाहिद कुरैशी उर्फ बाबू शहर के कुरैशी मोहल्ला का रहने वाला था। युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नेताजी चौक के पास सड़क जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया।

ये भी पढ़ें- Giridih Assembly Seat : गिरिडीह में पहली बार थर्ड जेंडर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया
Giridih : ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था शाहिद
बताया जाता है कि रोटरी आई हॉस्पिटल के पास बुलेट सवार शाहिद कुरैशी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया पर धनबाद ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-Ramgarh Assembly Seat : इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता देवी ने किया नामांकन..
युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर नेता जी चौक के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौजूद है। प्रशासन ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर जाम हटवाया जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चालू हुई।
गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Highlights


