चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार सवार लड़की की मौत

नवादा : नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव के पास चलती कार पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कार पर सवार एक लड़की की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने पिता के साथ झारखंड के कोडरमा से बरबीघा जा रही थी। वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव के पास चलती कार पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, कार पर सवार लड़की की मौत कैसे हुई, पुलिस और एफएसएल की टीम जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा गांव के निवासी मनोज कुमार की पुत्री आरती कुमारी बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : चौकीदार का पैसा लेकर चोर फरार, साढ़े तीन लाख रुपए कटिहार से बरामद

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...