पटनाः नवादा सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. नेमदारगंज थाना के ननौरी गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी पूनम कुमारी को 5 जून को प्रसव के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रसव ठीक से होने के बावजूद प्रसूता की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि खून की कमी के कारण उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंः बिहारः क्रिकेट खेलने पहुंचे, लेकिन बल्ले की जगह चलने लगी गोली, अखिर क्यों चली गोली..?
मौत के बाद डॅाक्टर ने किया रेफर
प्रसूता की मौत होने के बाद वार्ड में मौजूद डॅा सीमा कुमारी ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. जिससे परिजनों में आक्रोश था. परिजनों ने कहा कि जब पूनम जब पूनम कुमारी की मौत हो गई, तो डॉक्टर ने उसे रेफर क्यों कर दिया. इसको लेकर परिजनों ने सिविल सर्जन के कार्यालय को घेरे रखा और सीमा कुमारी पर मामला दर्ज करने करने की मांग की.

कई बार प्रसव कराने आए महिला की हुई मौत
नवादा सदर अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार प्रसव कराने आए महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. आज फिर एक प्रसव कराने आई महिला की मौत हुई है.
Highlights







