बिहारः क्रिकेट खेलने पहुंचे, लेकिन बल्ले की जगह चलने लगी गोली, अखिर क्यों चली गोली..?

बिहारः जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो व्यक्ति ने गोलियां चलाने लगे. दोनों व्यक्ति ने गांव के एक युवक के घर पहुंच कर गोलीबारी शुरु कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ. मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रुप में हुई. संतोष कुमार नमक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था विवाद 

घटना को लेकर स्थानीय युवक चुन्नू कुमार ने बताया कि हम लोग गांव में क्रिकेट खेलते थे. घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति भी कभी-कभी आकर खेला करता था. वह व्यक्ति गेंद का पैसा नहीं दे रहा था. पैसे की मांग की गई तो वे आग बबूला हो गए. इसी बात को लेकर हम लोगों से कहासुनी हो गई. इसी बात को लेकर वह अपने घर गया और हथियार लेकर सुबोध कुमार के दरवाजे पर चढ़कर फायरिंग कर दिया. जिसमें सुबोध कुमार और संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर द्वारा सुबोध कुमार को मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर का कहना है कि सुबोध कुमार के सीने में गोली लगी थी. जिसके कारण इसकी मौत हो गई है. वहीं घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच जुट गई है.

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...