डॉक्टर और नर्स पर बिफरे स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव और अपर सचिव, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

धनबाद: स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानन्द शर्मा पंकज और अपर सचिव अजय कुमार सिंह जिले के सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई. जिसके देखकर संयुक्त सचिव और अपर सचिव सदर अस्पताल के सभी विभाग को बारीकी से निरिक्षण किया .

मौके पर डॉक्टर समेत कई स्वास्थय कर्मियों को फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान गायनि वार्ड में बेबी किट को लेकर जांच की गई. इस दौरान वार्ड में लोकल प्रोडक्ट पाए जाने पर संयुक्त सचिव और अपर सचिव काफी नाराज दिखे. प्रसूति मरीज को नास्ता और खाना पैकेट वितरण के समय नाम रजिस्टर नहीं होने पर नर्स को भी फटकार लगाया.

सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि निरीक्षण में सदर अस्पताल में कई खामियां देखने को मिली है. जिसकी समीक्षा की जाएगी और जो भी कमियां पाई गई है, उसको अतिरिक्त व्यवस्था कर सुदृढ़ किया जाएगा.

108 एंबुलेंस संचालन पर भी संयुक्त सचिव और अपर सचिव काफी नाराजगी दिखे. मौके पर संयुक्त सचिव अपने मोबाइल से 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की समीक्षा की. जिसके बाद 108 एंबुलेंस लेट लतीफी की भी शिकायते आई.

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

 बिहार के पश्चिम चंपारण के किशन कुमार ने मर्चा चूड़ा के कारोबार से देश-विदेश में पहचान बनाई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 10 लाख रुपये...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...