पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद मिश्रा का इस पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद सहयोगी दलों को सलाह दिया है। प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल गठबंधन का मतलब समझे। गठबंधन के सहयोगी दल भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए अपने उम्मीदवार देते हैं। दिल्ली में जो हाल हुआ उसका पूरा दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।
प्रेम चंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने सीमा का ज्ञान होना बहुत जरूरी था। कांग्रेस पार्टी को नजरअंदाज कर कोई गठबंधन नहीं चल सकता है। जो सेकुलर पार्टी खुद को कहती है कांग्रेस के गठबंधन में उन्हें रहना है। कांग्रेस के साथ रहकर विचारधारा पर राजनीति हो सकती है, कमजोर करके नहीं। दिल्ली चुनाव से बिहार के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार में राजद के साथ हमारा गठबंधन है। बिहार में जब समय आएगा सभी दल बैठकर सीटों पर फैसला तय कर लेंगे। दिल्ली चुनाव को लेकर बिहार की भविष्यवाणी करना यह उचित बात नहीं है।
यह भी पढ़े : दिल्ली में BJP की जीत पर शांभवी ने PM मोदी का जताया आभार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट