चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे सम्राट, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोश अभी भी हाई है। इस बीच बिहार में नई सरकार का गठन भी हो गया है। साथ ही मंत्रियों का विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सभी पुराने और नए मंत्री अपना-अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इन सबके बीच बिहार के डिप्टी सीएम व नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी अभी थोड़ी देर पहले पटना से दिल्ली के लिए निकले हैं जो पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने भव्य व जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सम्राट ने कहा कि आप सभी साथियों का आभार। सम्राट के साथ राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी व एमएलसी डॉ. संजय मयूख भी साथ में थे।

यह भी पढ़े : बिहार ATS स्थापना दिवस में शामिल हुए सम्राट

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img