हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिले जीतन राम मांझी, दिया आश्वासन

गया : इमामगंज के गेंजना गांव में दो दिन पूर्व एक युवक की हुई हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की. पूर्व मुख्यमंत्री मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बता दें कि गेंजना गांव के रहने वाले राहिल कुमार प्रीत की 25 नवम्बर की रात बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी. मामले में सुचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक जीतन राम मांझी मृतक पीड़ित परिवार से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. बता दें कि मृतक की पत्नी कुमारी तनुजा भारती पंचायत चुनाव में छकरबंधा पंचायत से पंचायत समिति के पद पर चुनाव लड़ रही थी. जीतन राम मांझी ने कहा कि हत्या में शामिल चाहे जो लोग भी हैं उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाया जाएगा. उन्होनें कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली सहायता राशि दिलवाई जाएगी. पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि विरेन्द्र दांगी, नव निवार्चित जिला परिषद सदस्य पावर्ती देवी, युवा नेता प्रदीप यादव, जगदीश भूईया, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिन्हा, हम के प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत भारती, उमेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

शहीद शंकर नायक की पत्नी ने पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर लगाया आरोप, कहा- साजिश के तहत करा दी गयी हत्या

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...