हजारीबागः रविवार को हजारीबाग परिसदन में अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू की अनुषंगी इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आजसू जिला अध्यक्ष विकास राणा की. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, केंद्रीय मीडिया प्रभारी परवाज खान, जिला प्रभारी अनुराग भारद्वाज और अखिल झारखंड छात्र संघ शामिल हुए. बैठक में अखिल झारखंड छात्र संघ की पूर्व कमिटी को भंग करते हुए नई कमिटी का गठन करते हुए विशाल प्रजापति को अखिल झारखंड छात्र संघ का हजारीबाग जिला अध्यक्ष बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य है कि आनेवाले समय में पूरे राज्य के युवाओं को लेकर राज्य अधिवेशन होनेवाला है. इसके तहत जिला इकाइ, प्रखंड स्तर की इकाइ, महाविद्दालय स्तर की इकाइ गठित होने वाली है और जहां पहले से है, उसके विस्तारीकरण के लिए युवा साथियों के साथ चर्चा किया. इसके आलावा वर्तमान सरकार लोगों को छलने का काम कर रही है, उसको लेकर भी रणनीति तैयार किया गया.

हजारीबाग परिसदन में आजसू की बैठक हुई संपन्न
Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...
Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...
Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...
Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...
Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...
Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

















