Hazaribagh में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सांसद मनीष जायसवाल गंभीर, एसपी से की मुलाकात…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से गुरुवार को उनके एसपी कोठी स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। सांसद ने पिछले 15 महीनों से जिले में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और एसपी से इसमें सुधार की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा… 

Hazaribagh : चार बड़ी आपराधिक घटनाओं से एसपी को कराया अवगत

सांसद मनीष जायसवाल ने पिछले चार दिनों के भीतर हुई लगातार चार बड़ी आपराधिक घटनाओं पर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने एसपी से कहा कि बीते 22 जून को सांसद आवास से मात्र 100 गज की दूरी पर एक स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में सरेआम गोलीबारी हुई थी, जिसकी प्रारंभिक सूचना उन्होंने खुद ही पुलिस कप्तान को दी थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

इसके अलावे 25 जून को केरेडारी में दो सूकर व्यवसायियों को गोली मारना और बड़कागांव के जोराकाट में कई मशीन व वाहनों को जलाकर संवेदकों को आर्थिक क्षति पहुंचाना जैसी घटनाएं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाओं से न केवल आमजन भयभीत हैं, बल्कि विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं, क्योंकि संवेदक और व्यवसायी खौफ के माहौल में आ गए हैं।

Hazaribagh सांसद ने एसपी से जल्द कार्रवाई की मांग
Hazaribagh सांसद ने एसपी से जल्द कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग

उन्होंने हजारीबाग पुलिस से इन सभी आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एक बेहतर रणनीति के तहत कार्य करने का आग्रह किया, ताकि अपराध पर अंकुश लग सके और जिले के लोग भयमुक्त हो सकें।

ये भी पढ़ें- Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

सांसद मनीष जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले करीब 15 महीने से हजारीबाग की पुलिसिंग बिगड़ी हुई है और जनता को उनसे इसे सुधारने की उम्मीद है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर पुलिस बेहतर काम करती है, तो हम जनप्रतिनिधि और हजारीबाग जिले की जनता निश्चित रूप से हरसंभव सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

सांसद ने केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के चट्टी पगार ओपी की एक घटना पर चल रही जांच को अपने स्तर से देखने और उस पर यथोचित कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले में हो रहे अपराध को राज्य प्रायोजित अपराध तक करार दिया तथा कहा कि सिर्फ जिले में ही नहीं पूरे राज्य में अपराध काफी बढ़ गया है और अपराधियों के अंदर अब पुलिस का डर नहीं है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें—-

Hazaribagh Band : नहीं थम रहा अपराधियों का कांड, विरोध में आज हजारीबाग बंद… 

Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

Dhanbad : यज्ञ में आस्था की आड़ में चोरी, 6 लाख की चेन लूटते रंगेहाथ पकड़ाई महिलाएं… 

Jamtara : इरफान अंसारी का पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हमला, कहा-झारखंड को बना दिया नाटक मंडली… 

Ranchi Crime : अमीर बनने की लालच में डूबे दो युवा, ब्राउन शुगर तस्करी में धरे गए… 

Giridih Murder : बड़े भाई ने ही काट डाला छोटे भाई का गला, टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार… 

Ranchi Suicide : युवक ने कमरे में फंदे पर झूलकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi : भागो बाघ आया, सिल्ली के एक घर में घुसा बाघ, प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा… 

Ranchi : सिल्ली में बाघ दिखने की सूचना, ग्रामीणों में मचा हड़कंप…

Hazaribagh में अपराधी बेखौफ, ऑटो रोककर दो लोगों को मारी गोली…

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विकास की नई उड़ान में उद्योग,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित बापू सभागार में जी बिजनेस द्वारा आयोजित 'भरोसे के च्वाइस पटना एडिशन' के 11वें संस्करण...

नहीं मिली एंबुलेंस तो ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल पहुंचे परिजन,...

जामताड़ा: स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब हालत से जुड़ी एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जामताड़ा पुलिस स्टेशन इलाके की गोपालपुर पंचायत के तहत आने...

हजारीबाग में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, गहने गायब होने...

हज़ारीबाग़: बरकागाँव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गाँव में 85 साल की एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक...

BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर ही थे परीक्षार्थी,...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने 20 अप्रैल 2026 को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और 23 अप्रैल 2026 को सहायक लोक स्वच्छता...

गढ़वा पुलिस बनी चैंपियन, पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का...

Garhwa News: गढ़वा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 10 जून को शुरू हुई पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन शनिवार को शानदार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img