दिल्लीः सीएम हेमंत सोरेन से आजसु पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली में मुलाकात की. महतो केंद्रीय मंत्री अमित शाह से जातीय आधार पर जनगणना के लिए अनुरोध हेतु गए शिष्टमंडल में शामिल थे. लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के समय में बदलाव होने के कारण वह इस शिष्टमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री से मुलाकात नहीं कर सके.


