
रांची: झारखंड सरकार के सहयोग से संचालित आकांक्षा कोचिंग के छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इस संस्थान के 40 छात्र सफल हुए हैं, जिनमें सचिन कुमार और खुशबू कुमारी ने 99.44 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर आकांक्षा कोचिंग के फैकल्टी, कोऑर्डिनेटर और डीईओ विनय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे टीम वर्क का परिणाम बताया।
मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग देती है आकांक्षा योजना
आकांक्षा प्रोजेक्ट की शुरुआत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2016-17 में की थी। इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसमें चयनित छात्रों को प्रशिक्षित शिक्षकों की देखरेख में जेईई और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
आकांक्षा कोचिंग के बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र
- सचिन कुमार (ओबीसी) – 99.44 परसेंटाइल
- खुशबू कुमारी (ओबीसी) – 99.44 परसेंटाइल
- संदीप राज (ओबीसी) – 98.05 परसेंटाइल
- अमन राज (ओबीसी) – 97.99 परसेंटाइल
- राजश्री (ओबीसी) – 97.83 परसेंटाइल
90 परसेंटाइल से अधिक अंक पाने वाले दर्जनभर छात्र
आकांक्षा कोचिंग के कई छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कोऑर्डिनेटर वीके सिंह ने कहा कि यह योजना भविष्य में और अधिक छात्रों को लाभान्वित करेगी और झारखंड के मेधावी छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई है।
Highlights




