मानसिक बीमारी का इलाज मेडिकल क्लेम से बाहर नहीं किया जा सकता: झारखंड हाईकोर्ट

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने मानसिक बीमारी के इलाज पर होने वाले खर्च को मेडिकल क्लेम के दायरे से बाहर रखने को गलत ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी कंपनी अपने मौजूदा या सेवानिवृत्त कर्मियों को मेडिकल क्लेम के भुगतान में शारीरिक और मानसिक बीमारी के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकती।

यह फैसला जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के एक रिटायर कर्मचारी संतोष कुमार की याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया। कोर्ट ने बीसीसीएल को आदेश दिया कि वह याचिकाकर्ता की पत्नी के मानसिक स्वास्थ्य उपचार पर किए गए खर्च का भुगतान करे।

बीसीसीएल ने ‘कंट्रीब्यूटरी पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम फॉर एक्जीक्यूटिव्स ऑफ सीआईएल एंड इट्स सब्सिडियरीज’ के प्रावधानों का हवाला देते हुए मानसिक बीमारी के इलाज के खर्च के भुगतान से इनकार कर दिया था।

हालांकि, अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 की धारा 21 का हवाला देते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक बीमारियों के इलाज में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बीमा कंपनी को मानसिक रोगों के इलाज के लिए भी वैसी ही स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करनी होगी, जैसी शारीरिक बीमारियों के लिए दी जाती है।

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...

मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही...

बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के...