बेटे आकाश के नामांकन पहुंचे अखिलेश सिंह, कहा- मोदी से त्रस्त है पूरा भारत

छपरा/महाराजगंज : लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन की प्रक्रिया जारी है। छपरा जिला के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी पहुंचे। अखिलेश सिंह ने कहा कि पूरा भारत मोदी से त्रस्त है, इस बार जनता बदलाव के मूड में है।

वहीं नामांकन करने के बाद आकाश सिंह ने पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि मैं महराजगंज लोकसभा से पूर्ण बहुमत से जीत रहा हूं। जितने के बाद हमारी सरकार के द्वारा सभी को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। जो भी मोदी सरकार की बकवास योजनाएं हैं उन सब को हटाकर अच्छी-अच्छी योजनाएं लाने का काम करूंगा।

यह भी पढ़े : अखिलेश का नीतीश पर हमला, कहा- चुनावी फायदे के लिए अनंत को जेल से निकाला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...