Commercial Advertisment

BHAGALPUR से कांग्रेस के अजित शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश सिंह ने किया 40 सीट जीतने का दावा

भागलपुर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि को BHAGALPUR लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार अजित शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। अजित शर्मा के नामांकन जुलुस में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अजित शर्मा के नामांकन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दाल के नेता शकील अहमद खान समेत कांग्रेस और राजद के कई नेता मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन आएगा तो देश में होगा विकास, PATNA में शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अजित शर्मा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों में महागठबंधन के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता का उत्साह BHAGALPUR समेत पूरे प्रदेश में जिस तरह से चरम पर है उसके अनुसार इस चुनाव में महागठबंधन के सभी प्रत्याशी अपना परचम लहरायेंगे।

पूर्णिया से पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर बिहार CONGRESS के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान…

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भागलपुर की जनता का उत्साह देखने से यह बात साफ है कि भागलपुर से अजित शर्मा की जीत पक्की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि पप्पू यादव महागठबंधन या कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं हैं। हमने उन्हें अभी टिकट नहीं दिया है।

इंडिया गठबंधन आएगा तो देश में होगा विकास, PATNA में शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा पर तंज

महागठबंधन में राजद से 26, कांग्रेस से 9 और वामदलों से 5 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा अगर कोई अपना नामांकन दाखिल करता है तो उससे हमलोगों को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बिहार में सभी चालीस सीटों पर महागठबंधन के जीत का दावा किया और कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा खिलाफी किया है, इस बार जनता उनका कलई खोल कर रख देगी

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BHAGALPUR

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...