कन्नौज से अखिलेश यादव ने भरा परचा, चाचा रामगोपाल यादव साथ रहे

डिजीटल डेस्क : कन्नौज लोकसभा सीट से गुरूवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चार सेट में अपना परचा भरा। अखिलेश यादव के नामांकन के दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है।

कन्नौज संसदीय सीट के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कन्नौज में दोनों दलों की प्रतिष्ठा दांव पर

कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। समाजवादी पार्टी में स्वयं अखिलेश यादव पर ही इस सीट को लेकर जिम्मेदारी है। इसी तरह भाजपा में सांसद सुब्रत, समाज कल्याण मंत्री व सदर विधायक असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, छिबरामऊ, तिर्वा व रसूलाबाद विधायक क्रमश: अर्चना पांडेय, कैलाश राजपूत व पूनम संखवार की प्रतिष्ठा लगी है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव के ल‍िए नामांकन दाखि‍ल कर दिया। कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं। वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन करा चुके हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखि‍लेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव के ल‍िए नामांकन दाखि‍ल कर दिया।
फाइल फोटो

कन्नौज सांसद बोले – अखिलेश सबसे बड़ा सांप्रदायिक चेहरा

सपा के दांव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव सबसे बड़ा सांप्रदायिक चेहरा हैं। वह माफियाओं के मातम में जाते हैं। कन्नौज की जनता ने हमेशा इतिहास लिखा है। इस बार भी अखिलेश को पराजित करने का मन हर जन बना चुका है। फिर बनने जा रहा इतिहास दुनिया देखेगी।

कन्नौज के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा मुखिया को घोर सांप्रदायिक बताया। बोले कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों को छोड़ने की सिफारिश की थी। इनके समय में किस प्रकार से दंगे होते थे, सभी ने देखा है। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर शरण दिया जाता था। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का जिक्र किया। बोले कि विशेष समुदाय के माफिया के घर पर जाना आतंकवाद को बढ़ावा देना नहीं तो और क्या है।

अगर अखिलेश की सरकार आ गई तो एक मुख्तार मरा है तो आगे और ना जाने कितने मुख्तार निकलेंगे। सपा वाले उनको पैदा कर देंगे और उनके ऊपर हाथ रख देंगे। यही तो अभी तक किया है। मुख्तार कैसे पैदा हो गया,  क्यों अतीक पैदा हो गया।  वजह देखिएगा तो सब इन्हीं (सपा वालों) के कारण से हुआ है। इन्हीं के संरक्षण में हुआ है। अब उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें विदाई देने का काम करेगी।

कन्नौज का चुनाव भारत-पाक क्रिकेट मैच सरीखा होगा

कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने प्रतिपक्षी खेमे को लेकर तीखी टिप्पणी की। बोला कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की सोच पाकिस्तानी है। अखिलेश के कन्नौज से प्रत्याशी बनने के बाद यहां लोकसभा का चुनाव पूरी तरह से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच सरीखा होगा। लड़ाई रोचक होगी और रोमांचक मुकाबले में हमेशा की ही तरह जीत भारत और भाजपा की ही होगी।

इसमें लोगों को भरपूर आनंद आने पाला है और आखिरी क्षण तक लोग इस मैच को टकटकी लगाकर देखेंगे। सभी की धड़कनें बढ़ी हुई रहेंगी।  कन्नौज में भाजपा के खिलाफ ऐन समय पर सपा की ओर प्रत्याशी बदले जाने पर सीधे तौर पर तो भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने टिप्पणी नहीं की लेकिन बोले कि पहले घोषित सपा प्रत्याशी अपेक्षाकृत कमजोर थे। उन्होंने आगे कहा कि नेता ने कहा कि सपा की ओर से कन्नौज से तेज प्रताप सिंह यादव लड़ते तो लोकसभा चुनाव रूपी यह मैच नेपाल और भारत के बीच के क्रिकेट मैच सरीखा होता।

अब अखिलेश यादव हैं तो मैंच हिंदुस्तान-पाकिस्तान की तरह होगा और नतीजा हर हिंदुस्तान प्रेमी की आकांक्षाओं वाला होगा।

Saffrn

Trending News

मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में...

पटना सिटी : पटना सिटी से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना...

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...

SBI ATM Update: रांची में 65 ATM प्रभावित, तकनीकी बदलाव से...

रांची में स्टेट बैंक के वेंडर मैनेज्ड एटीएम नेटवर्क में तकनीकी बदलाव के कारण 65 एटीएम प्रभावित हैं। बैंक ने 31 मई तक सेवाएं...

JPSC PT 2025 Update: आयोग ने जारी किया Final Answer Key,...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। पेपर-1 के दो प्रश्न हटाए गए हैं। जल्द ही पीटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img