दिल्ली पहुंचे Congress के सभी जिलाध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में होगी ये खास चर्चा…

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर Congress पूरी तरह से बिहार पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व बिहार पर अपना पूरा केंद्रित कर रहे हैं। इसको लेकर बिहार में कांग्रेस नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदला और उसके बाद मंगलवार की देर शाम राज्य के सभी 40 जिलाध्यक्ष की नई सूची जारी की। अब सभी नए जिलाध्यक्ष को Congress आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार समेत सभी जिलाध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं।

बिहार में पार्टी नेतृत्व बदल गया

Congress नेतृत्व ने पहले बिहार में प्रदेश अध्यक्ष बदला और उसके बाद मंगलवार की देर शाम सभी जिलाध्यक्षों की नई सूची भी जारी की। 40 जिलाध्यक्ष की सूची में 19 जिलाध्यक्षों को दुबारा मौका दिया गया है जबकि 21 चेहरे नए हैं। इतना ही नहीं इस बार कांग्रेस ने बिहार में सर्वाधिक 14 सवर्ण चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाया है जबकि एक महिला के साथ ही 5 दलित और 6 मुस्लिम को भी मौका दिया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर Congress का स्टैंड

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्ल्वारू ने साफ साफ शब्दों में कहा था कि कांग्रेस महागठबंधन में रह कर ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अभी पार्टी गठबंधन से अधिक ध्यान अपनी संगठन को मजबूत बनाने पर दे रही है। विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा या मुख्यमंत्री के चेहरा पर गठबंधन के नेताओं के साथ बाद में बैठक कर निर्णय लिया जायेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी कहा था कि अभी हम चुनाव और जनता के मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं।

जिलाध्यक्षों की बढाई जाएगी ताकत

दिल्ली में जिलाध्यक्षों की बैठक को लेकर Congress प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अभी बैठक में पार्टी की मजबूती के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ उम्मीदवार चयन पर भी चर्चा की जाएगी। इसक साथ ही पार्टी जिलाध्यकों के अधिकारों में बढ़ोतरी करने जा रही है जिससे जिलास्तर पर जिलाध्यक्ष स्वयं निर्णय ले सके और पार्टी मजबूत हो सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अब Waqf Board आदिवासियों और हिंदुओं की जमीन नहीं ले सकेगा…

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...