हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गृह मंत्री से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल

265
Advertisment

दिल्लीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जातीय जनगणना और सरना धर्म कोड की मांग को लेकर दिल्ली गई सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की.

Advertisment

बता दें कि देश के विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जातीय जनगणना की मांग की जाती रही है, झारखंड में भी जेएमएम, राजद, आजसू, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों राजनीतिक दलों द्वारा जातीय जनगणना और सरना धर्म कोड की मांग जाती रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए समय की मांग की थी. केन्द्र की ओर से गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय दिया गया था.

झारखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों ने सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल बना कर गृह मंत्री से मिलने का निर्णय लिया था.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, पोल खोल

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates