Ambulance और बाइक की टक्कर, आग लगने से एक युवक की जल कर हुई मौत

गया: गया में एंबुलेंस और बाइक की आमने सामने टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में एक युवक की जल कर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना गया बोधगया सड़क पर मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पांच नंबर गेट के समीप मंगलवार देर शाम की है। घटना के बाद एंबुलेंस और बाइक दोनों में आग लग गई जिसमें एक युवक की जल कर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एंबुलेंस पर सवार था।

घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर में एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर लीक होने लगा जिसकी वजह से आग लग गई। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक की टंकी भी ब्लास्ट हो गई जिसके बाद बाइक में भी आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही भीषण रूप ले लिया जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस युवक का शव अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BIPARD गया में मिशन कर्मयोगी कार्यशाला आयोजित, 17 राज्यों के….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ambulance Ambulance Ambulance

Ambulance

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...