Ranchi में प्रेमी के साथ रहना चाहती थी महिला, पति को पता चलने पर दे दी मौत की सुपारी…

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजकल पत्नियों के द्वारा पतियों को मौत के घाट उतारे जाने का सिलसिला जारी है। Ranchi में भी प्रेमी के साथ रहने की चाहत में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने करवाई पति की हत्या

मामला Ranchi के अनगड़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपराधियों को सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। बता दें मृतक की पहचान कांके थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई थी।

पुलिस ने मामले की जांच की, जांच में पाया गया कि हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार मृतक की ही पत्नी निकली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

महिला ने पूछताछ में उगली सच्चाई

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने कबूल किया कि उसका प्रेम प्रसंग लंबे समय से किसी युवक के साथ चल रहा था। जिसकी भनक उसके पति को लग गई, पति को भनक लगने के बाद महिला ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और सुपारी देकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के खातिर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस तरह के कई मामले आए दिन सामने आते हैं जहां पत्नियां अपने पति को मार कर कभी उन्हें ड्रम में पैक कर दे रही है तो कहीं सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दे रही है।

 

 

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...