आज से सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह

घुसपैठिए, पीएफआई सहित कई मुद्दों पर करेंगे बैठक

पूर्णिया : बिहार के सीमांचल एरिया में अपने 2 दिवसीय दौरे पर आज गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे.

वह पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डे पर आज सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच में उतरेंगे.

वहां से सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे. सुबह 11:30 बजे से उनकी जनभावना रैली है.

यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह सीथे पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा वापस जाएंगे और

वहां से हेलिकॉप्टर के जरिये किशनगंज पहुंचेंगे. किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में

बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे.

बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की यह बैठक शाम 5 बजे से शुरू होगी.

कई मायनों में खास है अमित शाह का यह दौरा

अमित शाह का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है.

दरअसल, अमित शाह के इस दौरे से ठीक एक दिन पहले देश के 11 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर

एनआईए और ईडी ने पीएफआई के 106 लोगों को गिरफ्तार कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं.

इस कार्रवाई में पीएफआई के पूर्णिया कार्यालय में भी छापेमारी हुई है.

ऐसे में रैली से पहले आतंकवाद, अलगाववाद और घुसपैठ के खिलाफ इसे कड़ा संदेश माना जा रहा है.

अमित शाह: बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी समस्या

दरअसल पुर्णिया पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ इलाका है. जहां बड़ी संख्या में घुसपैठ होती है.

माना जा रहा है इस इलाके में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के

रास्ते बिहार में दाखिल होते हैं और इसी का नतीजा है कि इस इलाके में मुसलमानों की संख्या

दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पीएफआई उन्हें अपने टूल के रूप में इस्तेमाल करता है.

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है पीएफआई अवैध घुसपैठ करने वालों को लोकल लॉजिस्टिक

यानी कि आईडी कार्ड से लेकर तमाम वह कागजात उपलब्ध करवाता है,

जिससे वह भारतीय नागरिक की तरह आराम से रह सकें.

इस बीच अमित शाह का दौरा और दौरे के पहले पीएफआई पर कार्रवाई घुसपैठिए और

पीएफआई नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

भाजपा के लिए माहौल बनाने की तैयारी

इस दौरे के तहत अमित शाह पूर्णिया में पहले दिन रंगभूमि मैदान में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे, जबकि 23 सितंबर को ही किशनगंज में पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियो और प्रमुख नेताओं के साथ मिशन बिहार पर रणनीति तैयार करेंगे, और उसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. 24 सितंबर यानी शनिवार को अमित शाह अपने दौरे की शुरुआत किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके अलावा एसएसबी, बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img