
Advertisment
Desk. Greaves Cotton की ओर से पेश किया गया Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर अब नए अपडेट्स, शानदार फीचर्स और आकर्षक रंगों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस्ड, कंफर्टेबल और भरोसेमंद बताया जा रहा है।
Advertisment
क्या हैं नए अपडेट्स और फीचर्स?
Ampere Magnus Grand में अब निम्नलिखित अपडेट्स जोड़े गए हैं, जिनमें नया डिजिटल LCD डिस्प्ले, बेहतर सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिए एलएफपी बैटरी, मजबूत ग्रैब रेल, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और ज्यादा बैठने की जगह और स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है।
Ampere Magnus Grand के रेंज और परफॉर्मेंस
- बैटरी क्षमता: 2.3 kWh की LFP बैटरी
- रेंज: एक बार चार्ज में 118 किलोमीटर (इको मोड में लगभग 80-95 किमी है)
- टॉप स्पीड: 65 किलोमीटर प्रति घंटा
- 0-60 km/h एक्सेलेरेशन: महज 6.5 सेकंड
- चार्जिंग टाइम: 7.5A चार्जर से 5-6 घंटे में फुल चार्ज
कीमत और वारंटी
इस स्कूटी की नई एक्स-शोरूम कीमत 89999 रुपये है। यह कीमत Magnus Neo से लगभग 5000 रुपये ज्यादा है। वारंटी की बात करें तो 5 साल या 75000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी है।
Highlights
Advertisement




