ADG ने कहा- मादक पदार्थों व शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए नियंत्रण ब्यूरो गठित

पटना : राज्य में अब मादक पदार्थों और शराब तस्करी के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी तरीके से नकेल कसने के लिए एक खास इकाई गठित की गई है। इसका नाम ‘मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ रखा गया है। गृह विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इस ब्यूरो का गठन पहले से पुलिस मुख्यालय स्तर पर कार्यरत मद्य निषेध इकाई और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की मद्य निषेध इकाई को समेकित रूप से समाहित करते हुए किया गया है। यह जानकारी एडीजी (मुख्यालय सह एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

DIARCH Group 22Scope News

इसका होगा अपना विशेष थाना

एडीजी ने कहा कि इस विशेष इकाई का एटीएस (एंटी टेरोरिस्ट स्कॉयड) की तर्ज पर अपना विशेष थाना होगा, जिसका कार्यक्षेत्र पूरा राज्य होगा। इस इकाई के लिए 329 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें मद्यनिषेध इकाई में पहले से स्वीकृत 229 पदों को हस्तानांतरित करते हुए 100 अतिरिक्त पदों को स्वीकृत किया गया है। इसके नेतृत्व का जिम्मा एडीजी या आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे। इसका एक पद होगा। इसके अलावा एसपी रैंक के दो पद होंगे, जिसमें एक पद मद्य निषेध और दूसरा पद एसपी (नारकोटिक्स) के होंगे। इसके अलावा डीएसपी के 18, इंस्पेक्टर के 48 और दारोगा के 50 पद शामिल हैं। वहीं, सिपाही के पद भी होंगे।

यह है इसके गठन का मकसद

इस मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के गठन के पीछे मुख्य मकसद राज्य में मादक पदार्थों और शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। चरस, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों के साथ ही सभी तरह के नारकोटिक्स ड्रग्स से संबंधित मामलों का निपटारा इसके तहत किया जाएगा। सभी प्रकार के नारकोटिक्स ड्रग्स से संबंधित मामलों का निपटारा करने में इसका विशेषाधिकार होगा। हाल में चरस एवं गांजा के नेटवर्क को खंगालने पर इसके तार नेपाल और राजस्थान से मिले हैं। वहां के भी कई लोग रडार पर हैं। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ ही दूसरे शहरों या देशों में इस नेटवर्क में शामिल तमाम अपराधियों को दबोचने में यह इकाई बेहद कारगर साबित होगी।

STF ने अप्रैल से अगस्त तक की इतनी कार्रवाई

एसटीएफ ने इस वर्ष एक अप्रैल से 31 अगस्त तक नशा के कारोबार के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। इसके तहत 7.50 लाख रुपए का 765.42 किलोग्राम स्मैक, 17 लाख रुपए का 8.50 किलो अफीम, तीन करोड़ रुपए का 3.154 किलो हेरोईन के अतिरिक्त 375 किलो डोडा, 3.500 किलो गांजा के अलावा 12 लाख 93 हजार रुपए से अधिक नगद, 37 मोबाइल और नौ वाहन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में 51 तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़े : स्वरोजगार की राह पर बिहार, किस्त वितरण से बदल रही उद्यमियों की जिंदगी…

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...