Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर अपडेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स, रेंज और कीमत

Desk. Greaves Cotton की ओर से पेश किया गया Ampere Magnus Grand इलेक्ट्रिक स्कूटर अब नए अपडेट्स, शानदार फीचर्स और आकर्षक रंगों के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस्ड, कंफर्टेबल और भरोसेमंद बताया जा रहा है।

क्या हैं नए अपडेट्स और फीचर्स?

Ampere Magnus Grand में अब निम्नलिखित अपडेट्स जोड़े गए हैं, जिनमें नया डिजिटल LCD डिस्प्ले, बेहतर सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिए एलएफपी बैटरी, मजबूत ग्रैब रेल, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और ज्यादा बैठने की जगह और स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है।

Ampere Magnus Grand के रेंज और परफॉर्मेंस

  • बैटरी क्षमता: 2.3 kWh की LFP बैटरी
  • रेंज: एक बार चार्ज में 118 किलोमीटर (इको मोड में लगभग 80-95 किमी है)
  • टॉप स्पीड: 65 किलोमीटर प्रति घंटा
  • 0-60 km/h एक्सेलेरेशन: महज 6.5 सेकंड
  • चार्जिंग टाइम: 7.5A चार्जर से 5-6 घंटे में फुल चार्ज

कीमत और वारंटी

इस स्कूटी की नई एक्स-शोरूम कीमत 89999 रुपये है। यह कीमत Magnus Neo से लगभग 5000 रुपये ज्यादा है। वारंटी की बात करें तो 5 साल या 75000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी है।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...