अररिया : सिकटी से बीजेपी कोटे के विधायक विजय मंडल को मंत्री बनाए जाने पर नेपाल सीमावर्ती सिकटी इलाके के लोगों में काफी खुशी है। नेपाल बॉर्डर स्थित सुंदर नाथ धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने आए बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर के विजय मंडल अध्यक्ष भी हैं। बाबा सुंदर नाथ धाम की कृपा से विजय मंडल मंत्री बने हैं, जिससे जिले भर के लोगों में काफी खुशी है। बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सुंदरनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचते हैं जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु नेपाल से भी आते हैं।
यह भी पढ़े : Bihar में कैबिनेट विस्तार के बाद BJP ’21’, JDU-HAM…
यह भी देखें :
मंटू भगत की रिपोर्ट
Highlights


