गांधी सेतु पर एंबुलेंस से यात्रियों से भरा ऑटो टकराया, 6 यात्री घायल

222
Advertisment

पटना : गांधी सेतु पर शनिवार सुबह एक हादसा हो गया. यहां ओवरटेक करने की कोशिश में यात्रियों से भरा एक ऑटो सामने से आ रहे एंबुलेंस से टकराया गया. घटना में छह से ज्यादा यात्री चोटिल हो गए. जिनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं दोनों गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है.

Advertisment

बताया जाता है कि यह हादसा गांधी सेतु के पाया संख्या 41 के पास हुई. जब पटना से जा रहे एंबुलेंस के सामने हाजीपुर की तरफ से आ रही ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई. तेजी से हुए भिड़ंत में ऑटो में बैठे बुरी तरह से चोटिल हो गए. वहीं इस दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था. हालांकि एंबुलेंस के ड्राइवर को चोटें आई हैं.

Advertisement