जेल से नामांकन करने पहुंची निवर्तमान मुखिया नीतू देवी, लोगों की उमड़ी भीड़

राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया गया : नीतू देवी

खगड़िया : बिहार पंचायत चुनाव 2021 के लिए तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है. इसी दौरान जब शुक्रवार को गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत के लिए खगड़िया जेल में बंद मुखिया पद के लिए पुलिस अभिरक्षा में पसराहा के निवर्तमान मुखिया कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह की पत्नी नीतू देवी नामांकन करने गोगरी प्रखंड कार्यालय पहुंची तो उन्हें देख सब हैरान रह गए.

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नीतू देवी ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है. मुझे पसराहा की जनता और न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है.

जानकारी के मुताबिक पसराहा में हुए विगत माह गोलीबारी में शिक्षक नृपेंद्र सिंह की मौत और राजद नेता साकेत गुड्डू घायल हो गए थे. गोलीबारी और हत्या मामले में निवर्तमान मुखिया नीतू देवी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था. शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में नीतू देवी को जेल से नामांकन के लिए लाया गया.

रिपोर्ट : बिक्रम

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...