आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। https://22scope.com/the-villagers-caught-the-woman-on-the-charges-of-child-theft-and-handed-her-over-to-the-police-there-was-a-sensation-in-the-city/ जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका शव पूरी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।
उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुटन यादव हैं
जानकारी के अनुसार, मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुटन यादव है। वह किसान थे। इधर, मृतक के भतीजे कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बराबर उदवंतनगर बाजार स्थित काली मंदिर में पूजा करने जाते थे। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह काली मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
यह भी पढ़े : मैट्रिक परीक्षा 2026 : देर से पहुंचने के चलते कई सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, सेंटर पर हंगामा, गेट पर रोते रहे बच्चे…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


