कानून-व्यवस्था को लेकर राबड़ी का CM नीतीश पर जोरदार हमला, कहा- मूकदर्शन बनी हुई है सरकार

पटना : बिहार विधान परिषद में आज यानी 19 फरवरी को बजट सत्र का 13वां दिन है। इस बीच बिहार विधानसभा व विधान परिषद में विपक्ष के नेताओं की तरफ से जोरदार हंगामा देखने को मिला। https://22scope.com/chief-secretary-reviews-sports-department-emphasizes-on-security-monitoring/ कानून-व्यवस्था को लेकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। राबड़ी सदन के बाहर अपने पार्षदों के साथ बिहार में बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने हंगामा किया और सरकार से जवाब तलब किया है

राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, रेप, हत्या व बलात्कार की घटना बढ़ रही है। विपक्ष ने इस घटना को लेकर हंगामा किया और सरकार से जवाब तलब किया। विपक्ष का कहना है कि सरकार सब कुछ देखकर भी मूकदर्शक बनी हुई है। राबड़ी देवी ने कहा कि आज स्थिति क्या है। रेप, हत्या व बलात्कार सब जगह हो रहा है लेकिन सरकार अपना पीठ थापा रही है। हम इस मुद्दे को लेकर आगे भी लड़ते रहेंगे।

Rabri Devi 1 1 22Scope News

सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कर रही है कोशिश – राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज हमेशा दबाने की कोशिश करती आई है और आज भी कर रही है। बिहार में बेटियों को धमकी दिया जा रहा है लेकिन बेटियां धमकी से डरने वाली नहीं है। https://22scope.com/minister-lakhendra-paswan-gave-important-information-regarding-the-review-meeting-of-scheduled-tribe-welfare-department/ राबड़ी ने कहा कि मैट्रिक की एक छात्रा परीक्षा सेंटर पर नौ बजे आ गई थी लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। जिन लोगों ने उसे परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया उनलोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर दो या चार मिनट लेट हो जाए तो उसे तत्काल अंदर कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े : विधानसभा में विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा, कहा- ‘गूंगी-बहरी’ हो गई है सरकार…

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...