अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत

आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचल दिया।  जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका शव पूरी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुटन यादव हैं

जानकारी के अनुसार, मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. झपसी यादव के 70 वर्षीय पुत्र बुटन यादव है। वह किसान थे। इधर, मृतक के भतीजे कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बराबर उदवंतनगर बाजार स्थित काली मंदिर में पूजा करने जाते थे। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे वह काली मंदिर में पूजा करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

यह भी पढ़े : मैट्रिक परीक्षा 2026 : देर से पहुंचने के चलते कई सेंटर पर नहीं मिली एंट्री, सेंटर पर हंगामा, गेट पर रोते रहे बच्चे…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...