Bihar में खेल का हो रहा अभूतपूर्व विकास, इतने स्टेडियम बन कर हो गये तैयार…

Bihar के 252 प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम तैयार, खेल अवसंरचना का विकास राज्य की प्राथमिकता

पटना: खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव ने आज राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य में खेल अवसंरचाओं के विकास और खेल गतिविधियों के विस्तार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। अब तक की प्रगति की बात करें तो बिहार के 534 प्रखंड में से 252 में आउटडोर स्टेडियम पूरी तरह तैयार हैं और उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। 122 प्रखंड में स्टेडियम निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि 160 ब्लॉकों में यह कार्य प्रगति पर है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन प्रखंड में स्टेडियम तैयार हो चुके हैं, वहां नागरिकों और स्कूल के छात्रों द्वारा इनका सक्रिय उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेल संस्कृति का विस्तार हो सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आउटडोर स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें – तेवर में दिखे मुकेश सहनी तो Congress ने भी चल दिया दांव, अब क्या करेंगे तेजस्वी…

बैठक में जिला खेल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लॉकों का दौरा करें और स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की स्वयं निगरानी करें। इसके साथ ही, उन्हें स्थानीय नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और स्कूलों के साथ संवाद स्थापित कर आउटडोर स्टेडियम के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। अपर मुख्य सचिव ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि स्टेडियम केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि वहां छात्र और स्थानीय निवासी नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लें।

Goal 6 22Scope News

इस बैठक में कटिहार, पूर्णिया और बक्सर के जिला खेल पदाधिकारियों की स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के सफल संचालन और सक्रिय भूमिका के लिए अपर मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सराहना की। अन्य जिलों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए पूरी तत्परता और सक्रियता से कार्य करें। खेल विभाग, बिहार सरकार राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    कागज दिखाओ…! Nawada में जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी, एक व्यक्ति….

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...