स्काई डाइविंग में 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अनामिका बनाया विश्व रिकॉर्ड

जहानाबाद : दिल में कुछ करने जब जज्बा हो तो आदमी हर मंजिल पा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जहानाबाद के रहने वाली अनामिका शर्मा ने जो स्काई डाइविंग में 13 हजार फीट की ऊंचाई से कूद कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके इस जज्बे के लिए दुनिया भर से बधाई मिल रही है। वहीं जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कनौली गांव के ग्रामीण और सगे संबंधी अपने गांव के लाडली के द्वारा किए गए। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी लोगों ने अनामिका को बधाई दी है। ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अनामिका शर्मा ने अपने साथ अपने घर एवं समाज के भी नाम को रौशन किया है। दुनिया में बिहार के जहानाबाद जिले की बिटिया ने परचम लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई है। दरअसल, मूल रुप से बिहार के जहानाबाद जिले के कनौली गांव की रहनेवाली अनामिका शर्मा के पिता अजय शर्मा जो वर्तमान में प्रयागराज में रहते हैं‌‌। इस साल 13 हजार फीट की ऊंचाई से महाकुंभ का दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का आधिकारिक झंडा लेकर छलांग लगाई। पूरे विश्व को इस महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।

यह भी देखें :

वहीं साल 2024 में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ये कीर्तिमान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई थी। अनामिका शर्मा बहुत जल्द अपने पैतृक गांव कनौली पूरे परिवार के साथ आने वाली है। अनामिका के पिता अजय शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड फौजी हैं। इसको लेकर गांव के लोगों का कहना है कि अनामिका छोटे से ही होनहार लड़की नजर आती थी और कड़ी मेहनत करके जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई है वह काबिले तारीफ है।

Jehanabad 22Scope News

यह भी पढ़े : Kolkata विश्व का दूसरा सबसे अधिक रेंगने वाला शहर है तो दिल्ली है इतने नंबर पर…

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img