बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेले का हुआ आयोजन

NAVADA: बाल दिवस के मौके पर नवादा के ज्ञान भारती स्कूल

परिषद में आनंद मेला का आयोजन किया गया.

मेले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया.

इस मौके पर प्रिंसिपल के साथ साथ निदेशक उदय शर्मा,

प्रबंधक राकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे.
जिसमें बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाया गया.

ज्ञान भारती स्कूल के प्राचार्य राम सिंह ने बच्चों द्वारा लगाए गए

विभिन्न प्रकार के स्टॉल का विधिवत उद्घाटन किया,

जो इस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र भी बना रहा.

फ़ूड स्टॉल रहा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

इन स्टॉलों का विद्यालय के प्राचार्य के साथ-साथ

शिक्षकों ने भी गहराई से अवलोकन किया.
विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षकों ने स्टॉल पर

घूम- घूम कर अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया.

मौके पर बच्चों के अभिभावकों ने भी स्टॉल का अवलोकन किया.

बच्चों द्वारा लगाए गए लजीज व्यंजन और आधुनिक लजीज व्यंजन

के स्टॉल मेले में पहुंचे लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा.

लोगों ने बच्चों के स्टॉल पर बनाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद भी चखा.
आनंद मेले में बच्चों के हुनर और प्रतिभा का समागम देखने को मिला, जहां बच्चों द्वारा की गई कलाकृतियां लोगों का मन मोहने में सफल रही. इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बाल दिवस पर मेले का आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करता है. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है. उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शिक्षा की प्रवृति बढती है साथ ही उन्हें नई चीजें सीखने में सहायक भी होती है.
मेले में शामिल छात्र- छात्राओं का कहना है कि आज के दिन का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है. बच्चे इस दिन को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और कई गतिविधियों में भी शामिल होते हैं.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के झारखंड यात्रा में बदलाव, अब 15 नवंबर को पहुंचेंगी रांची

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...