अनंत सिंह व गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली राहत, 5 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

गोपालगंज : मोकामा के जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने दोनों की तत्काल गिरफ्तारी पर पांच जून तक रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि निर्धारित की है।

सुनवाई के दौरान पुलिस न्यायालय में फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी – अधिवक्ता राजेश पांडेय

अनंत सिंह के अधिवक्ता राजेश पांडेय ने बताया कि सुनवाई के दौरान पुलिस न्यायालय में फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी। वहीं सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इसके बाद न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका पर अंतरिम राहत देते हुए दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और अगली सुनवाई पांच जून को तय की। सुनवाई के दौरान यह भी चर्चा हुई कि इस मामले की जांच बिहार सीआईडी को सौंप दी गई है। गोपालगंज पुलिस इस केस से संबंधित सभी फाइलें सीआईडी को हस्तांतरित कर चुकी है। ऐसे में अब आगे की जांच सीआईडी के स्तर पर की जाएगी।

Anant Singh Gunjan Singh 1 22Scope News

Video सामने आने के बाद मीरगंज पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी

गौरतलब है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में दो और तीन मई को आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के यहां पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों द्वारा कथित रूप से हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मीरगंज पुलिस ने विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामला अब सीआईडी जांच के दायरे में है और सभी की निगाहें पांच जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। न्यायालय के अगले आदेश से यह तय होगा कि अनंत सिंह और अन्य आरोपितों को आगे राहत मिलती है या उनकी कानूनी मुश्किलें बढ़ती हैं।

Anant Singh Gunjan Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व आर्म्स एक्ट मामले में MP-MLA कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...