बाढ़ : मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह कल यानी 23 मार्च को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से रिहा हुए थे। आज यानी 24 मार्च को वह अपने गृह क्षेत्र मोकामा पहुंचे। करीब चार महीने बाद जेल से रिहा होने के बाद क्षेत्र का दौरा किया। इसको लेकर सुबह से ही समर्थक लोग जगह-जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में भुवनेश्वरी चौक के पास सैकड़ों समर्थक सुबह से ही उनके स्वागत में खड़े हुए थे।
अनंत सिंह को देख उनके समर्थक काफी खुश दिख रहे हैं, गजब का उत्साह भी दिखा
आपको बता दें कि समर्थकों में अनंत कुमार सिंह के आने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। क्योंकि विधायक बनने के बाद पहली बार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मुनेश्वरी चौक पर हजारों समर्थक ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया यहां से सीधे अपने पैतृक गांव नदावां जाएंगे। अनंत सिंह वहां मां ब्रह्माणी की पूजा अर्चना कर पुनः मोकामा विधानसभा होते हुए बरहिया महारानी स्थान में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद डुमरा गांव में भोजन की व्यवस्था है।

यह भी पढ़े : जेल से बाहर आए बाहुबली MLA अनंत सिंह, 19 मार्च को मिली थी जमानत
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


