चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर तैयारियां पूरी

पटना : छठ महापर्व हिंदू धर्म का सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इसमें व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। सूर्य देव और छठी मईया की उपासना से जुड़ा लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा साल में दो बार मनाया जाता है। चैत्र महीने में चैती छठ और कार्तिक महीने में कार्तिकी छठ के रूप में इसे मनाया जाता है।

22 मार्च 2026 को नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा की शुरुआत हुई

इस साल 22 मार्च 2026 को नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा की शुरुआत हुई है। चार दिवसीय चैती छठ का आज यानी 24 मार्च को तीसरा दिन है। आज व्रत रखकर व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ ऐसा एकमात्र पर्व है, जब डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य देकर पूजा की जाती है। आज व्रती महिलाएं और पुरुष निर्जला व्रत रखकर कमर तक पानी में डूबकर सूर्य देव को अर्घ्य देंगे और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान के लंबी उम्र की कामना करेंगे।

संध्या अर्घ्य में क्या होता है

छठ पर्व के तीसरे दिन यानी आज 24 मार्च 2026 को संध्या के समय व्रती नदी, तालाब, सरोवर या घाट पहुंचकर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देंगे। इस दौरान बांस की सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, कसार और केला समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जाती है। घाटों पर छठी मैया के गीतों और भक्ति के माहौल के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। आज कई लोग घर के आंगन या छत पर पानी के डब आदि में भी अर्घ्य देने की व्यवस्था करने लगे हैं।

संध्या अर्घ्य पर मुख्य रूप से सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देने की परंपरा है

आपको बता दें कि संध्या अर्घ्य पर मुख्य रूप से सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देने की परंपरा है। पंचांग के मुताबिक, आज सूर्यास्त का समय शाम 06:34 रहेगा। इस समय के आसपास सूर्य को अर्घ्य दिया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय थोड़ा अंतर भी होता है।

यह भी पढ़े : चैती छठ पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर एंबुलेंस से टकरायी, 30 से 35 लोग घायल

Saffrn

Trending News

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक...

पटना : बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कर कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 10...

Ranchi में एक बार फिर मानवता शर्मसार! 3 साल की बच्ची...

Ranchi: झारखंड में सरकार अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। राज्य में घिनौने अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है...

गया रेल पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह...

गयाजी : चलती ट्रेन या प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान पलक झपकते ही चोरी करने वाले गिरोह का गया रेल पुलिस ने खुलासा किया...

Jharkhand के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन Medical Colleges...

Jharkhand: झारखंड के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के Medical Colleges में जल्द ही सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति...

एंबुलेंस में मरीज नहीं, मिली शराब की खेप; Tundi पुलिस का...

Dhanbad: धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र के टुंडी थाना गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img