JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने CM नीतीश, आज दोपहर के बाद होगा औपचारिक ऐलान

पटना : लगातार चौथी बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार बने। सुबह 11 बजे नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद वे निर्विरोध चुने गए। दोपहर 2:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी और जदयू नेता अनिल हेगड़े सर्टिफिकेट जारी करेंगे।

2028 तक होगा कार्यकाल

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 22 मार्च थी। नामांकन वापस लेने का समय आज यानी 24 मार्च सुबह 11 बजे तक था। हालांकि नीतीश कुमार के अलावा इस पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया था, इसलिए चुनाव नहीं हुआ। नीतीश चौथी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2028 तक होगा।

JDU के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र नीतीश ने दाखिल कर दिया था

दरअसल, 19 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र नीतीश ने दाखिल कर दिया था। नीतीश कुमार की ओर से चुनाव अधिकारी को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपे गए थे। कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार का नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव अधिकारी को सौंपा था।

अगले महीने दिल्ली कूच करेंगे CM नीतीश

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। अगले महीने दिल्ली कूच करेंगे। सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे। हालांकि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी पर कंट्रोल रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़े : JDU अध्यक्ष पद के लिए CM नीतीश ने दाखिल किया नामांकन

SP ने किया 4 घंटे में मंदिर से सोने की हार...

सिवान : सिवान पुलिस ने कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंदिर से...

Palamu Betla National Park: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक क्यों...

Palamu Betla National Park: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के निर्देशों के अनुसार, झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 'बेतला नेशनल पार्क' को 1 जुलाई...

राबड़ी आवास से शिफ्टिंग तेज, बागवानी में लगे पेड़-पौधों को भी...

पटना : पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को खाली करने की...