धनबाद: राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मुखिया संघ के द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
मौके पर मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने धांधली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं योजना में मुखिया की हो रही अनदेखी को बंद करने की मांग की।
ये भी पढ़ें-Big Breaking-मामूली विवाद में हिंसक झड़प, कई के फूटे सिर
वहीं मीडिया से बात करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी एवं अन्य आंदोलनकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना में वैसे गरीबों को आवास देने की प्लानिंग थी जो अब तक आवास योजना से महरूम है। इसके अलावे पीएम आवास योजना से पिछले दो वर्षों से यहां काम नहीं कर रहा है।
गरीबों को आवास देने का एकमात्र विकल्प था
ऐसे में अब वह आवास योजना ही गरीबों को आवास देने का एकमात्र विकल्प था। जिला स्तर से बनाए गए समिति में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं एक प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि को शामिल किया गया था और मुखिया को पूरी तरह से इस योजना से बाहर रखा गया।
ये भी पढ़ें-कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी के टुकड़े और फिर….
जिसकी वजह से जो स्कोरिंग हुई उसमें योग्य लाभों का चयन नहीं हो पाया और अब तमाम लाभुक मुखिया के आवास पर आकर हंगामा कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद में ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया।
पारित किए गए नाम नहीं हुए पारित
लेकिन ग्राम सभा में पारित किए गए किसी भी नाम को स्वीकार नहीं किया गया और पूर्व में समिति द्वारा दिए गए स्कोर के आधार पर ही लाभुकों का चयन कर लिया गया।
ये भी पढ़ें-नवम्बर में होगी भव्य परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
अब अगर जल्द ही अबुआ आवास योजना में हो रही गड़बड़ी को रोका नहीं गया एवं पंचायती राज्य अधिनियम के तहत मुखिया को प्रदत शक्तियों की अनदेखी की गई तो और जोरदार आंदोलन किया जाएगा।







