नवम्बर में होगी भव्य परशुराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

पलामूः झारखंड बिहार के पहले भव्य परशुराम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जो कि भार्गव सेना के बैनर तले पलामू के रेड़मा के मथुरा बाड़ी में बन रहा हैं। नवम्बर महीने में इस मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसकी जानकारी भार्गव सेना के मंदिर निर्माण समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पहले मई माह में प्रस्तावित था कार्यक्रम

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मई माह में प्रस्तावित था परंतु मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण होने में अभी थोड़ा कार्य बाकि है। अप्रैल और मई माह में ही लोकसभा चुनाव भी होना है जिसमें प्रशासन की भूमिका बढ़ जाती हैं।

ये भी पढे़ं-बेटी की शादी के लिए रखा पैसा किसने उड़ाया, जांच शुरु…. 

मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वृहत स्तर पर होना है तो उसको देखते हुए भी उक्त कार्यक्रम को बढ़ाया गया है। पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के बाद चूंकि बहुत ही बढ़िया तिथि विद्वानों के द्वारा नवम्बर माह में बताया गया है तो हम सभी ने आपस में विचार करते हुए उक्त तिथि का चयन किया है।

अंतिम रूप देने हेतु कार्य प्रारंभ है

आपको बताते चलें कि पलामू में बन रहे भगवान परशुराम मंदिर के पांचों गुम्बदों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका हैं और अब मंदिर निर्माण को अंतिम रूप देने हेतु कार्य प्रारंभ है। मंदिर को जिस नागर शैली में बनाया जा रहा है वो आने वाले समय में आकर्षण का केंद्र होगा।

ये भी पढे़ं-Breaking-गुपचुप खाते कुंए में गिरा बच्चा, मौत

मौके पर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला, अजय तिवारी अकेला, बसन्त तिवारी, परमेश तिवारी, मुकेश तिवारी, प्रदेश प्रभारी अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष अंकित पांडे सहित काफी संख्या में परशुराम वंशज उपस्थित रहे।

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...