Advertisment

और यहां कुएं में तैरता मिला युवक का शव, हत्या या फिर……

Dhanbad- धनबाद के निरसा में एक कुंए में तैरता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर पानी की तरह आसपास के इलाकों में फैल गई। जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें-और यहां में अचानक बरसने लगी लाठियां, फिर जो हुआ…..

यह घटना निरसा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां नेशनल हाईवे किनारे एसबीआई एटीएम समीप स्थित कुएं में शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने एक तैरते हुए शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।

सड़ी गली हालत में थी शव

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को देखने से साफ ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बीते दो-तीन दिनों से शव कुएं में पड़ा हुआ था। शव ऐसी सड़ी गली हुई हालत में थी कि उसको पहचान पाना मुश्किल थी।

Cesto mart add 16 22Scope News

ये भी पढ़ें-सास बहू में झगड़ा, सास ने खाया जहर, फिर हुआ…….

स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत की पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...