गुमला:गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के लापू बीरीटोली गांव में पति से हुए विवाद से आक्रोशित पत्नी सस्ती उराईन 40 वर्ष ने सो रहे पति बन्देश्वर उरांव 43 वर्ष को लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट घटना की जानकारी मिलने के बाद बिशनपुर पुलिस बल बल के साथ मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया वही हत्यारी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति बंदेश्वर उरांव वह पत्नी सस्ती उराइन के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
कल देर रात में पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था जिसके बाद आज सो रहे पति को पत्नी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया वह मौके से फरार हो गयी।
घटना के समय मृतक के दोनों बच्चे बगल वाले रूम में थे जिसके बाद बच्चों ने अपने पिता को मारा देख मामले की जानकारी अगल-बगल के ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर बिशनपुर थाना को हत्या की सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया वही छानबीन करते हुए हत्या करने के आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर थाना ले आई वह मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिशनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीड़ी टोली गांव में आपसी विवाद में सो रहे पति बन्देश्वर उरांव की लाठी डंडे से पीटकर उसकी पत्नी सस्ती उराईन हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है दोनों पति-पत्नी के बीच में अक्सर झगड़ा होते रहता था जिससे आक्रोशित होकर आरोपी पत्नी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।


