Ranchi Nagar Nigam Election Result 2026: शुक्रवार को तय होगी शहर की सत्ता की चाबी

रांची नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर में होगी। 53 वार्ड और 909 बूथ के नतीजों पर टिकी शहर की राजनीति


Ranchi Nagar Nigam Election Result 2026: रांची : रांची में नगर निगम चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किये जायेंगे। इसके साथ ही यह साफ हो जायेगा कि शहर की सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी। मतगणना सुकुरहुडू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में होगी, जहां प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह 8 बजे से Counting शुरू

मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए कुल 246 टेबल लगाये गये हैं। मतों की गिनती 10 हॉल में की जाएगी। प्रत्येक हॉल में 25-25 टेबल लगाये गये हैं, जहां गणनाकर्मी और प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट मौजूद रहेंगे।

जैसे-जैसे राउंड पूरे होते जायेंगे, वैसे-वैसे शहर की राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है, जो अब खुलने वाली है।


Key Highlights

रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

246 टेबल और 10 हॉल में होगी मतों की गिनती।

53 वार्ड और 909 बूथ के परिणाम होंगे घोषित।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात।

अधिकृत एजेंटों के लिए पास अनिवार्य, सख्त जांच व्यवस्था लागू।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पारदर्शी व्यवस्था

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और बैरिकेडिंग की गयी है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों के प्रवेश के लिए पास अनिवार्य किया गया है। प्रवेश से पहले सभी की जांच की जा रही है और इंट्री रजिस्टर पर हस्ताक्षर लिये जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

53 वार्ड और 909 बूथ पर टिकी निगाहें

रांची नगर निगम क्षेत्र में इस बार कुल 53 वार्ड और 909 बूथ बनाये गये थे। इतने बड़े पैमाने पर मतगणना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, पारदर्शिता और समयबद्ध परिणाम को प्राथमिकता दी है।

महापौर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार गुप्ता जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों में अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जो निर्धारित नियमों के तहत मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

वार्ड 1 से 6 तक के लिए दिलीप कुमार, 7 से 12 तक गोगिया लता, 13 से 18 तक मो. अनीश, 19 से 24 तक ज्योति चंदना कुजूर, 25 से 30 तक अमृता खाखा, 31 से 36 तक अमित भगत, 37 से 41 तक कमल किशोर सिंह, 42 से 47 तक नितिन शिवना गुप्ता और 48 से 53 तक प्रण अम्पाट निर्वाची पदाधिकारी के रूप में तैनात हैं।

शहरवासियों की नजरें अब शुक्रवार की मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि रांची नगर निगम की बागडोर किसके हाथ में सौंपी जाएगी।

 

 

 

 

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...