अंकुर बायोकेमिकल्स से खुदिया नदी के अस्तित्व पर मंडराया खतरा

Nirsa-  स्थानीय लोगों ने अंकुर बायोकेमिकल्स के विरुद्ध खुदिया नदी का अतिक्रमण करने की शिकायत करते हुए नारेबाजी और प्रर्दशन किया है.

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी अपने फायदे के लिए  खुदिया नदी का अतिक्रमण किया है जिसके कारण  स्थानीय लोगों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

भाजपा के कलियासोल मंडल के महामंत्री राम दुलार गोस्वामी का कहना है

कि लखियाबाद मोजा संख्या 144 एवं डुभी मोजा संख्या 143 में खुदिया नदी के बीच चानक नुमा कुंआ का खुदाई कर प्रबंधन नदी को प्रदूषित कर रहा है. इस इलाके में हर वर्ष अप्रैल माह से पानी की किल्लत हो जाती है, कूप-तालाब सूखने लगता है, तब यही नदी जीवन का साधन बनता है.

उस मुश्किल वक्त में  खुदिया नदी ही काम आता है. नदी के अतिक्रमण और प्रदूषित करने से पानी की समस्या पैदा हो रही है. ग्रामीण  नहाने-धोने के साथ ही पानी पीते है और माल मवेशी को भी पानी पिलाते हैं.

स्थानीय महिला सोभा देवी का कहना है कि गांव की महिला स्नान यहां स्नान करने जाती है. तब कंपनी के मजदूर अभद्र टिप्पणी करते हैं.

लोक लाज के कारण  अब स्थानीय महिलाओं का नदी पर आना कम हो गया है. विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है.

ग्रामीणों की शिकायत प्रखंड कार्यालय की ओर से मामले की जानकारी प्राप्त करने की बात कही जा रही है.

सरकारी पैसे से विदेशों की सैर करने वाले टुनटुनों और बिट्टूओं की करामात भी आये सामने

माइनिंग लीज मामले पर सीएम हेमंत ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए क्या कहा

रिपोर्ट : संदीप

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...