अन्नपूर्णा महिला व बाल विकास और संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री

अन्नपूर्णा महिला व बाल विकास और संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल झारखंड के दो मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए है। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।

जबकि रांची सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। लगातार दूसरी बार सांसद बनीं अन्नपूर्णा देवी पिछली मोदी सरकार में भी शिक्षा राज्य मंत्री थीं। वहीं संजय सेठ भी लगातार दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे हैं।

लेकिन वे केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं। सोमवार को विभागों के बंटवारे के बाद  दोनों नेताओं ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

 

Share with family and friends: