महाराष्ट्र में नए सीएम की घोषणा कल दिल्ली में, फडणवीस के लिए रास्ता साफ

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में नए सीएम की घोषणा कल दिल्ली में, फडणवीस के लिए रास्ता साफ। महाराष्ट्र की सियासत में नई सरकार के गठन को लेकर जारी ऊहापोह वाली स्थिति पर खुद सीएम एकनाथ शिंदे के दावेदारी से पीछे हटने के बयान और अब देवेंद्र फडणवीस के बयान से पूरा माजरा साफ हो गया है।

माना जा रहा है कि दिल्ली गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में एनडीए की बैठक होगी। उसी में महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। तय फार्मूले के तहत सीएम भाजपा का होगा जबकि डिप्टी सीएम शिवसेना और एनसीपी का होगा।

फडणवीस के इस बयान के हैं बड़े सियासी मायने…

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच एकनाथ शिंदे के बयान के बाद बुधवार शाम को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि – ‘महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति मतभेद नहीं रहा। हमने हमेशा मिल-बैठकर निर्णय लिए हैं। हमने चुनाव से पहले कहा था कि चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री पद के बारे में सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।

..कुछ लोगों को संदेह है…जिसे आज एकनाथ शिंदे जी ने स्पष्ट कर दिया है। …जल्द ही हम अपने नेताओं से मिलेंगे और निर्णय लेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी निर्णय लेंगे, उनके उम्मीदवार को शिवसेना का पूरा समर्थन रहेगा’।

एनसीपी नेता अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार

अजित पवार ने महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर को और साफ किया…

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के संपन्न हो जाने और महायुति की बड़ी जीत के बाद भी सीएम फेस को लेकर सस्पेंस को खत्म कर दिया।

अजित पवार ने बुधवार शाम को कहा कि –‘हम तीनों (देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार) कल दिल्ली जा रहे हैं। वहां आगे की चर्चा होगी। एक सीएम और दो डिप्टी सीएम के साथ सरकार गठन पर चर्चा होगी। गुरुवार शाम दिल्ली में महाराष्ट्र एनडीए की बैठक होगी। बैठक में महाराष्ट्र में एनडीए का नेता का नाम भी तय होगा’।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में महायुति ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है और उसके बाद से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री हो और इसे लेकर एकनाथ शिंदे और अजित पवार से सहमति बन गई है। हालांकि गुरुवार को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के बाद अंतिम ऐलान होगा।

एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे

महारष्ट्र में नए सीएम की दौड़ से एकनाथ शिंदे ने खुद को किया बाहर…

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद को राज्य के नए सीएम की दौड़ से बाहर कर लिया है।

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि – ‘भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, वह स्वीकार्य होगा। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए जिसका भी नाम सामने आएगा, उसे मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

…मैंने मंगलवार को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके बता दिया है कि मेरे द्वारा भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की राह में कोई अड़ंगा नहीं डाला जाएगा।

…गुरुवार को दिल्ली में महायुति के तीनों नेताओं की अमित शाह के साथ बैठक होगी। वह जो भी निर्णय करेंगे, उसका पालन किया जाएगा। हम महायुति के लोग हैं। पहले उन्होंने हमें ढाई साल समर्थन किया। अब हम उन्हें समर्थन देंगे। हमें कोई नाराजगी नहीं है’।

एकनाथ शिंदे की इस घोषणा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका आभार जताया है। माना जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates