Chandra Grahan 2026 Update: 3 मार्च को चंद्रग्रहण, इसलिए 4 मार्च को खेली जाएगी Holi

Chandra Grahan 2026 Update: 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण। भद्रा के कारण 2 मार्च देर रात होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली।


Chandra Grahan 2026 Update रांची: फाल्गुन पूर्णिमा इस वर्ष कई महत्वपूर्ण योग और चंद्रग्रहण के कारण विशेष बन गई है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण लगने के कारण इस दिन रंगों की होली खेलना शुभ नहीं माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार उदयकालीन पूर्णिमा के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि काशी में 3 मार्च को ही रंगोत्सव होगा।

Chandra Grahan 2026 Update:2 मार्च को होलिका दहन, भद्रा के बाद शुभ मुहूर्त

वाराणसी पंचांग के अनुसार 2 मार्च की शाम 5:18 बजे से भद्रा लग जाएगी, जो रात्रि शेष 4:56 बजे तक रहेगी। भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

एक अन्य वाराणसी पंचांग के मुताबिक रात्रि 11:54 से 12:50 बजे के बीच भद्रा पुच्छ में होलिका दहन मान्य है। वहीं मैथिली पंचांग के अनुसार रात्रि शेष 5:10 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

2 मार्च को ही व्रत की पूर्णिमा प्रारंभ होगी, जो शाम 5:18 बजे से शुरू होकर 3 मार्च की शाम 4:35 बजे तक रहेगी। इसी दिन स्नान-दान की पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती और डोलयात्रा भी मनाई जाएगी।

Chandra Grahan 2026 Update:3 मार्च को चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले लगेगा सूतक

3 मार्च को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। ग्रहण का स्पर्श अपराह्न 3:20 बजे, मध्य 5:05 बजे और मोक्ष सायं 6:48 बजे होगा। कुल अवधि एक घंटा 19 मिनट रहेगी, जबकि खंड चंद्रग्रहण की अवधि तीन घंटा 28 मिनट बताई गई है।

रांची में यह ग्रहण शाम 5:51 से 5:53 बजे के बीच ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा। चंद्रोदय 5:51 बजे होगा। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक लग जाता है। मंदिरों के पट सुबह 8:51 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे और मोक्ष के बाद पुनः खोले जाएंगे।

यह ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया और रूस में भी दिखाई देगा।


Key Highlights

  • 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण

  • 2 मार्च को भद्रा के बाद होगा होलिका दहन

  • 4 मार्च को अधिकांश स्थानों पर रंगों की होली

  • ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 19 मिनट

  • वर्ष 2026-27 में कुल तीन ग्रहण, भारत में दृश्य नहीं


Chandra Grahan 2026 Update:27 फरवरी को रंगभरी एकादशी से होली उत्सव की शुरुआत

27 फरवरी को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन रात 9:58 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। काशी में इसी दिन से होली उत्सव का आरंभ हो जाता है।

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में शाम चार बजे से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मंगलवार से होला अष्टक प्रारंभ हो चुका है, जिसका समापन होलिका दहन के साथ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल कुमार मिश्र के अनुसार होला अष्टक के दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

1 मार्च को प्रदोष व्रत रहेगा और इस दिन रवि पुष्य योग का विशेष संयोग बनेगा, जिसे मंत्र सिद्धि और यंत्र निर्माण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

Chandra Grahan 2026 Update:वर्ष 2026-27 में तीन ग्रहण

वर्ष 2026-27 में कुल तीन ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण शामिल हैं। 12 अगस्त को खग्रास सूर्यग्रहण, 28 अगस्त को खंड चंद्रग्रहण और 6 फरवरी 2027 को कंकणाकृति सूर्यग्रहण लगेगा। ये तीनों ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होंगे।

Chandra Grahan 2026 Update:राशियों पर संभावित प्रभाव

ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के लिए चिंता, वृषभ के लिए व्यथा, मिथुन के लिए लक्ष्मी प्राप्ति, कर्क के लिए क्षति, सिंह के लिए मानसिक अशांति, कन्या के लिए हानि, तुला के लिए लाभ, वृश्चिक के लिए सुख, मकर के लिए मानहानि, कुंभ के लिए कष्ट और मीन के लिए स्त्री पीड़ा अथवा सौख्य के योग बताए गए हैं।

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img